24 News Update उदयपुर। जिले के फतहनगर कस्बे में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। मामले के अनुसार प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती हिमानी सोलंकी, पत्नी संभात सिंह सोलंकी, निवासी किलानिया (मावली) की ओर से 27 मार्च 2026 को लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि 15 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे फतहनगर कस्बे में एक व्यक्ति के घर पर जांच के दौरान 20 गैर-घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए पाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी बंशीलाल सोनी पुत्र उदयलाल सोनी, निवासी फतहनगर, बिना वैध अनुमति के सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस थाना फतहनगर में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच थानाधिकारी चन्द्रशेखर के निर्देशन में की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंदिर की दान पेटी चोरी, 50 हजार रुपए लेकर फरार हुए अज्ञात चोर एकलिंगपुरा मेन रोड पर डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार