उदयपुर। यात्रियों को भविष्य में अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के अंतर्गत उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड के कमिशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य सहित अन्य तकनीकी कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
इस कार्य के चलते 19 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा, जिसके कारण कई रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द तथा कुछ रीशड्यूल रहेंगी।
🚆 आंशिक रूप से रद्द रहने वाली रेलसेवाएं
1. गाड़ी संख्या 59610 चित्तौड़गढ़–उदयपुर सिटी
19.02.26 से 24.02.26 तक चित्तौड़गढ़ से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
(राणाप्रतापनगर–उदयपुर सिटी आंशिक रद्द)
2. गाड़ी संख्या 59606 बड़ी सादड़ी–उदयपुर सिटी
19.02.26 से 24.02.26 तक बड़ी सादड़ी से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 59607 उदयपुर सिटी–बड़ी सादड़ी
19.02.26 से 24.02.26 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 19066 उदयपुर सिटी–मदार
19.02.26 से 24.02.26 तक राणाप्रतापनगर से संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन–उदयपुर सिटी
23.02.26 को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी
23.02.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 09721 जयपुर–उदयपुर सिटी स्पेशल
24.02.26 को जयपुर से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
8. गाड़ी संख्या 09722 उदयपुर सिटी–जयपुर स्पेशल
24.02.26 को राणाप्रतापनगर से संचालित होगी।
9. गाड़ी संख्या 19605 मदार–उदयपुर सिटी स्पेशल
24.02.26 को मदार से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
10. गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय
24.02.26 को राणाप्रतापनगर से संचालित होगी।
11. गाड़ी संख्या 59605 उदयपुर सिटी–बड़ी सादड़ी
24.02.26 को राणाप्रतापनगर से संचालित होगी।
12. गाड़ी संख्या 59608 बड़ी सादड़ी–उदयपुर सिटी
24.02.26 को बड़ी सादड़ी से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
13. गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन
24.02.26 को राणाप्रतापनगर से संचालित होगी।
14. गाड़ी संख्या 59609 उदयपुर सिटी–चित्तौड़गढ़
24.02.26 को राणाप्रतापनगर से संचालित होगी।
15. गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर–उदयपुर सिटी
24.02.26 को मदार से प्रस्थान कर मावली जंक्शन तक ही संचालित होगी।
(मावली–उदयपुर सिटी आंशिक रद्द)
16. गाड़ी संख्या 59836 उदयपुर सिटी–मंदसौर
24.02.26 को मावली जंक्शन से संचालित होगी।
⏰ रीशड्यूल की गई रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 20987 उदयपुर सिटी–असारवा एक्सप्रेस
24.02.26 को अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 20 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 69243 असारवा–चित्तौड़गढ़ रेलसेवा
24.02.26 को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की अद्यतन स्थिति की पुष्टि कर लें तथा आवश्यकतानुसार राणाप्रतापनगर एवं मावली स्टेशन को वैकल्पिक बोर्डिंग/डिबार्किंग स्टेशन के रूप में उपयोग करें। तकनीकी कार्य पूर्ण होने के बाद उदयपुर सिटी स्टेशन पर रेल संचालन और अधिक सुरक्षित व सुचारू होगा।

