24 News Update उदयपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कार्यवाहक संयुक्त निदेशक, स्कूली शिक्षा एवं प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर जोशी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। वार्ता का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने किया। चौहान ने बताया कि वर्तमान में तृतीय श्रेणी (लेवल-1 एवं 2) के शिक्षकों से डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति हेतु सात वर्ष के वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रपत्र (APAR) मांगे जा रहे हैं, जबकि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है और उदयपुर संभाग की वरिष्ठता सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। ऐसे में प्रपत्र मंगाने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने मांग की कि पहले संभाग के सभी पात्र शिक्षकों के नाम जोड़कर वरिष्ठता सूची जारी की जाए, और उसके बाद ही पदोन्नति योग्य शिक्षकों से मूल्यांकन प्रपत्र मांगे जाएं।चौहान ने यह भी बताया कि दो वर्ष पूर्व टीएसपी से नॉन-टीएसपी क्षेत्र में स्थानांतरित 1903 शिक्षकों के वरिष्ठता लाभ को लेकर विभाग ने अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया है, जिससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके अतिरिक्त संघ ने अक्टूबर 2023 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश शीघ्र जारी करने, कुक-कम-हेल्पर को एक वर्ष से लंबित दूध गर्म करने व शक्कर राशि जमा कराने का भुगतान करने, तथा जिन विद्यालयों में बाल पोषण योजना के तहत दूध पाउडर समाप्त हो चुका है, वहां तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। वार्ता के दौरान सतीश जैन, भेरूलाल कलाल, कमलेश शर्मा, सुरेश खंडारिया, प्रेम सिंह भाटी, हितेंद्र दवे, गजेंद्र शर्मा, अशोक मीणा, चेतराम मीणा, अमृत कल्याण, प्रदीप भाणावत, सचिन दवे सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ – 21वां दीक्षांत समारोह कल, 126 पीएचडी उपाधि, 48 गोल्ड मेडल से नवाजे जायेंगे विद्यार्थी नाकाबंदी, गश्त और रेड में सैकड़ों लीटर वॉश नष्ट, कई अभियोग दर्जनाकाबंदी, गश्त और रेड में सैकड़ों लीटर वॉश नष्ट, कई अभियोग दर्जनाकाबंदी, गश्त और रेड में सैकड़ों लीटर वॉश नष्ट, कई अभियोग दर्ज