Site icon 24 News Update

डबोक में तलवार से हमला, युवक गंभीर घायल, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मगरी डबोक इलाके की है, जहां रास्ते में रोककर आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, कीरो की मगरी निवासी पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र पप्पूलाल कीर पर आरोपी वरदा उर्फ गमेती (निवासी आवलिया वकारी मगरी, थाना डबोक) ने तलवार से वार किया। हमले में पप्पूलाल को गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सुबह करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है, जबकि रिपोर्ट शाम 7:40 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 126(2) बीएनएस) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक बाबूलाल के जिम्मे सौंपी गई है, जो घटनास्थल और परिस्थितियों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।

Exit mobile version