Site icon 24 News Update

सुथार रोटरी क्लब अध्यक्ष व गवारिया सचिव मनोनीत

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। रोटरी क्लब कार्यकारिणा का गठन किया गया जिसमें हेमंत सुथार को अध्यक्ष व राकेश गवारिया को सचिव मनोनित किया गया। रोटरी क्लब के पूर्व डीजी गौवमोर डॉ. राजेश अग्रवाल (रोटरी मेम्बरशीप कोर्डिनेटर जोन-4) का रोटरी क्लब के पदाधिकारीयो ने स्वागत अभिनन्दन किया गया। अतिथि द्वारा रोटरी क्लब कार्यकारिणी को गठन करते हुए हेमन्त सुथार अध्यक्ष,मानव गुप्ता उपाध्यक्ष,राकेश गवारिया सचिव,वरूण जैन कोषाध्यक्ष,विश्वासदवे क्लब संचालक निविरोध निर्वाचित किया गया। क्लब के अग्रवाल ने अध्यक्ष व उनकी टीम को शपथ दिलाई गई और रोटरी क्लब कि विस्तार से जानकारी देते हुए रोटरी क्लब द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्य के बारे में बताया गया। नव-नियुक्त अध्यक्ष सुथार ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समुदाय की सेवा करना और विभिन्न सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्लब जल संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू करेगा। इस अवसर पर हमारे रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष वैभव गोवाडिया,पूर्व सचिव शैलेष कलाल,जितु पाटीदार, श्रीपाल , लोकेश पटेल, विश्वास दवे, राकेश गवारिया, कपिल व्यास सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version