Site icon 24 News Update

रोटरी हेरिटेज के पदस्थापना समारोह में सांसद रावत ने कहा-सद्भाव पूर्ण सेवा और सामाजिक सरोकार का मिश्रण है रोटरी

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह रविवार को भव्य समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत की उपस्थिति में हुआ। डॉ. रावत ने इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल की गतिविधियों की सराहना करते हुए हर क्षेत्र में समाज की बेहतरी के लिए सभी रोटेरियनों द्वारा एकजुट और ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. रावत ने धरती माता को बढ़ते प्रदूषण से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा क्लब सदस्यों से ऐसे स्थायी प्रोजेक्ट अपनाने का आह्वान किया जो पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ वातावरण के लिए लाभदायक हो सकें। निवर्तमान अध्यक्ष रो विक्रांत दोशी ने प्रारंभ में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा गत वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी। निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रान्तपाल डॉ. निर्मल कुणावत ने अध्यक्ष प्रो. दीपक शर्मा एवं सचिव डॉ. शैलेन्द्र सोमानी को पद की शपथ दिलाई। अन्य पदाधिकारियों एवं निदेशक मंडल के सदस्यों को भी डॉ. निर्मल कुणावत ने विभिन्न पदों पर शपथ दिलाई जिनमें रो संदीप गुप्ता उपाध्यक्ष, रो विजय वाधवानी कोषाध्यक्ष, रो दीपक सुखाड़िया क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, रो हितेश बंसल संयुक्त सचिव, रो रवींद्र पारख बुलेटिन संपादक, रो संजीव जोधवत निदेशक व्यावसायिक सेवा, रो राज कुमार टाया एवं रो अजय सबला निदेशक सामुदायिक सेवा, रो अनुभव लाड़िया क्लब फाउंडेशन चेयर, रो धीरेंद्र सचान निदेशक अंतरराष्ट्रीय सेवा, रो आशीष बांठिया अध्यक्ष क्लब पब्लिक इमेज, रो आशीष सिंह सार्जेंट एट आर्म्स, रो राहुल गुप्ता निदेशक क्लब सेवा, रो ऋषि कोठारी निदेशक सदस्यता, रो जितेंद्र तलेसरा अध्यक्ष सीएसआर, रो अतुल चंडालिया निदेशक डीईआई, रो गजेंद्र सुयाल को नशा विरोधी अभियान का अध्यक्ष, रो दीपक गोयल को निदेशक युवा सेवाएं, डॉ. नवीन गोयल और डॉ. कार्तिकेय कोठारी को निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, रो दीपक भंसाली को चेयरमैन साक्षरता आदि शामिल हैं।
विशेष अतिथि पूर्व प्रान्तपाल सीए निर्मल सिंघवी ने हेरिटेज क्लब के पिछले 16 वर्षोंं के कार्यों को याद किया और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा सभी रोटेरियन के लिए मार्गदर्शक उपकरण के रूप में निर्धारित सेवा के 5 मार्गों और 7 फोकस क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। अपने प्रेरक संबोधन में सहायक गवर्नर रो जयेश पारीक ने रोटरी इंटरनेशनल के लक्ष्यों और उद्देश्यों तथा रोटरी के मूल मूल्यों पर प्रकाश डाला। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत एवं डॉ. रजनी परमार रावत को रोटरी क्लब उदयपुर हेरिटेज के मानद सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर डॉ. रजनी परमार रावत, डॉ. आर. सी. सोमानी, पुष्पा सोमानी, मंजू शर्मा और सीए यश कुणावत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। ईश वंदना किमाया सोमानी द्वारा प्रस्तुत की गई। डॉ. शैलेंद्र सोमानी ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया और धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सेन ने किया।

Exit mobile version