सुरज वर्मा
24 News Update भीलवाड़ा. जिले के गुरला क्षेत्र के जागधरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने दाह संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है।
मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने महात्मा गांधी अस्पताल में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि परिजन और समाजजन जिला प्रशासन से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने तक मृतक का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल मामले ने भीलवाड़ा जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ा दी है।
गुरला के जागधरी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दाह संस्कार से किया इनकार, सामाजिक संगठनों का धरना-प्रदर्शन

Advertisements
