Site icon 24 News Update

सूरजपोल पुलिस की कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ के दो मामलों में 1.05 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

उदयपुर, 18 जनवरी। उदयपुर जिले के थाना सूरजपोल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 1.05 किलोग्राम गांजा जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में की गई।

सूत्रों के अनुसार, पहली कार्रवाई 17 जनवरी 2026 को की गई, जिसमें अनिश बक्ष उर्फ चावल, पिता करीम बक्ष, निवासी मस्जिद वाली गली, दिवानशाह कॉलोनी, थाना सूरजपोल के कब्जे से 278 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई 18 जनवरी 2026 को की गई, जिसमें मुस्तफा शेख उर्फ नानु, पुत्र निजाम शेख उर्फ निजामुद्वीन, निवासी मस्जिद वाली गली, दीवान शाह कॉलोनी, पटेल सर्कल, थाना सूरजपोल से 727 ग्राम अवैध गांजा जब्त हुआ। दोनों मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम प्रभारी एवं सदस्य:

  1. रतन सिंह, थानाधिकारी, सूरजपोल
  2. विरमसिंह, उपनिरीक्षक
  3. शरीफ खान, स.उ.नि.
  4. ओमप्रकाश, कांस्टेबल 377
  5. पवन, कांस्टेबल 7421
  6. हितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 3103
  7. गणिराज सिंह, कांस्टेबल 297
  8. नरेन्द्र, कांस्टेबल 2183
  9. प्रभुराम, चालक
Exit mobile version