उदयपुर, 18 जनवरी। उदयपुर जिले के थाना सूरजपोल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 1.05 किलोग्राम गांजा जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में की गई। सूत्रों के अनुसार, पहली कार्रवाई 17 जनवरी 2026 को की गई, जिसमें अनिश बक्ष उर्फ चावल, पिता करीम बक्ष, निवासी मस्जिद वाली गली, दिवानशाह कॉलोनी, थाना सूरजपोल के कब्जे से 278 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई 18 जनवरी 2026 को की गई, जिसमें मुस्तफा शेख उर्फ नानु, पुत्र निजाम शेख उर्फ निजामुद्वीन, निवासी मस्जिद वाली गली, दीवान शाह कॉलोनी, पटेल सर्कल, थाना सूरजपोल से 727 ग्राम अवैध गांजा जब्त हुआ। दोनों मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। टीम प्रभारी एवं सदस्य: रतन सिंह, थानाधिकारी, सूरजपोल विरमसिंह, उपनिरीक्षक शरीफ खान, स.उ.नि. ओमप्रकाश, कांस्टेबल 377 पवन, कांस्टेबल 7421 हितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 3103 गणिराज सिंह, कांस्टेबल 297 नरेन्द्र, कांस्टेबल 2183 प्रभुराम, चालक Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबोक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तलवार से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार उदयपुर से जुड़ी चोरी की थ्रिलर स्टोरी: कानोड में 48 घंटे में खुलासा, CCTV में कैद हुई महिला चोर, जेवरात समेत महिला-पुरुष गिरफ्तार