24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने राजस्थान प्रदेश ओबीसी विभाग में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए सुखलाल साहू को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव की अनुशंसा पर की गई है। साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे वर्तमान मेंफेडरेशन ऑफ स्वीट्स एंड नमकीन मैन्युफैक्चरर्स राजस्थान के संयोजक, साहू समाज के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, और चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, उदयपुर डिवीजन के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।इसके पूर्व वे जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता, सचिव और संगठन सचिव सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी नियुक्ति को ओबीसी वर्ग के सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साहू को बधाई देते हुए उन्हें संगठन को नई ऊर्जा देने वाला अनुभवी चेहरा बताया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विश्व एड्स दिवस पर रेड रिबन क्लब द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन उदयपुर-मेवाड़ के शाहरुख़ खान का ISPL ऑक्शन में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर