24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (Apprenticeship Embedded Degree Programs) प्रारंभ किए गए हैं।
इनमें बी.कॉम. इन रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट, बी.कॉम. इन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, बी.कॉम. इन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, तथा बीबीए इन ट्यूरिज्म एंड होस्पीटेलिटी मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी स्नातक स्तर पर ही सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण के अंत में प्रमुख कंपनियों में अप्रेंटिसशिप का अवसर भी मिलेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कंपनियों द्वारा स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा ने गुरुवार को प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं एईडीपी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. बी.एल. वर्मा ने कहा कि पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित हैं और इन्हें पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सुविधा होगी।
सुखाड़िया विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की शुरुआत

Advertisements
