24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। प्रसिद्ध उद्योगपति, अंकुर मिनरल्स के मालिक एवं होटल रमी रॉयल के डायरेक्टर अशोक जी चित्तौड़ा का मंगलवार को आकस्मिक देहावसान हो गया। अशोक जी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक भी थे। उनके निधन से व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्वर्गीय अशोक चित्तौड़ा न केवल एक सफल व्यवसायी थे, बल्कि समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में भी उनका अहम योगदान रहा। उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सक्रियता और सेवा भाव के लिए वे सभी वर्गों में अत्यंत सम्मानित थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 6:00 बजे उनके निवास स्थान 112, सर्व ऋतु विलास से अशोकनगर मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी। बड़ी संख्या में गणमान्यजन, व्यापारी वर्ग, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं संघ परिवार के सदस्य उनके अंतिम दर्शन हेतु पहुंचने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाटूश्याम मंदिर गर्भगृह शिलाओं का पूजन, भजनों में झूमे भक्त, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब 76 हाइवे पर डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी जबरदस्त टक्कर: उपसरपंच के पति की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम