24 News Update उदयपुर। उदयपुर पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत घासा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन साल से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित था।
महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और सहायक पुलिस अधीक्षक मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में घासा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश पुत्र सदराम (34) निवासी कारटिया, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर, पुलिस थाना डबोक में दर्ज प्रकरण संख्या 296/22 में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/15, आर्म्स एक्ट 3/25 तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज था।
घासा पुलिस ने तकनीकी सूचना और लगातार निगरानी के बाद आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और उससे मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, प्रीतम, सुरेश कुमार, सीताराम और सुरेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही।
‘सुदर्शन चक्र-2’ का वार सफल, 3 साल से फरार इनामी तस्कर घासा पुलिस के शिकंजे में

Advertisements
