Site icon 24 News Update

धानमंडी थाना पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “सुदर्शन चक्र-2” अभियान के तहत धानमंडी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना अम्बामाता के प्रकरण संख्या 483/2025 में धारा 8/21 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, उम्र 37 वर्ष, निवासी भट्टों का बामणिया, कपासन, हाल मीरा नगर थाना प्रतापनगर, उदयपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी भंवरलाल, कांस्टेबल कमल एवं कांस्टेबल जालिम सिंह शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल कमल की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version