24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय (सीसीएएस) का 59वां वार्षिकोत्सव ’ईवफेस्ट- 2025’ का आयोजन मंगलवार शाम 6.00 बजे राजस्थान कृषि महाविद्यालय के नवीन सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक एवं विशिष्ट अतिथि म.प्र.कृ.प्रौ.वि विश्वविद्यालय प्रबंधन मंडल (बोम) सदस्य डॉ. कविता जोशी होंगी। महाविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो. धृति सौलंकी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं विविध रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा।
’ईवफेस्ट – 2025’ में छात्र-छात्राएं देंगे रंगारंग प्रस्तुतियां

Advertisements
