Advertisements
24 News Update Udaipur: चाईल्ड्स पेरडाईस पब्लिक स्कूल, डबोक के विद्यार्थियों ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड के तत्वावधान में रणकपुर में आयोजित दो दिवसीय शिविर में भाग लिया। शिविर में विद्यार्थियों ने जिप लाइनिंग, ट्रैकिंग, योग, मेडिटेशन एवं अन्य रोमांचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश प्रजापत उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय की स्टाफ सदस्य रिया खोखावत,कौशल्या बैरागी एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
स्काउट गाइड प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सुनील माहेश्वरी, सोनू खारोल एवं छाया पुजारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस दो दिवसीय शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, साहसिक कार्यों के प्रति रुचि एवं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।

