24 News Update उदयपुर। विद्या भवन रुरल इंस्टीट्यूट की नवाचार परिषद (इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल) द्वारा शुक्रवार को IDEA SHOWCASE 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 40 विद्यार्थियों और सात व्याख्याताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न नवाचारी और उपयोगी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें करियर गाइडेंस, स्किल कार्ट, मोबाइल ऐप, व्यवसाय मॉडल और प्रोटोटाइप विशेष आकर्षण रहे। मोबाइल ऐप निर्माण श्रेणी में दिविषा, अभिनंदन और यश ने अपनी नई ऐप प्रस्तुत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे निर्णायकों ने रचनात्मकता और तकनीकी दृष्टि से सराहा। व्यवसाय नवाचार प्रतियोगिता के परिणाम:प्रथम स्थान: मनीष एवं वीरेंद्रद्वितीय स्थान: मंथन एवं प्रभु सिंहतृतीय स्थान: हिना एवं खुशबूआयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, सृजनशीलता और समस्या-समाधान क्षमता को विकसित करना था। प्रतियोगिता ने छात्रों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल और नवाचारी सोच को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवाचार परिषद की अध्यक्ष डॉ. हर्षिता भटनागर ने बताया कि संस्थान ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में उद्यमिता और सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण आसनानी ने किया, जबकि डॉ. चेष्ठा शर्मा, डॉ. रतनलाल सुथार और डॉ. अनुश्री शर्मा भी उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. कंचन पनेरी और डॉ. ज्योति कंठालिया शामिल थीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया; कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर किया सम्मान उदयपुर–जयपुर स्पेशल ट्रेन पर पथराव, जनरल कोच की खिड़की टूटी; आरपीएफ ने देर रात तक संभाला मोर्चा