24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक छात्र के साथ मारपीट और जानलेवा धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर-3 इलाके में हुई इस वारदात में आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से छात्र को अकेले बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पीड़ित दीपक गुर्जर (19), जो मूल रूप से चाकसू (जयपुर) का निवासी है और वर्तमान में दर्शनपुरा इलाके में रहकर पढ़ाई कर रहा है, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 10 अप्रैल की सुबह करीब 10:51 बजे आरोपियों ने उसे सेक्टर-3 में एक सुनसान जगह पर अकेले बुलाया। जैसे ही दीपक वहाँ पहुँचा, मुख्य आरोपी राजवीर सिंह राठौड़, भानुप्रताप सिंह राठौड़ और भानु बन्ना ने अपने अन्य अज्ञात साथियों को भी वहाँ बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दीपक के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देशन में मामले की कमान हेड कांस्टेबल भगवतीलाल को सौंपी गई है।
छात्र दोस्तों के साथ मिलकर पीटा, तीन नामजद सहित अन्यों पर मामला दर्ज

Advertisements
