Site icon 24 News Update

“मजबूत लॉजिस्टिक्स से मज़बूत होती हैं सीमाएं” — रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Advertisements

गति शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोले रक्षा मंत्री, रेलवे में 11 वर्षों में आए अभूतपूर्व परिवर्तन : अश्विनी वैष्णव

24 News update वडोदरा, 27 जुलाई। देश में बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स की ताकत को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि,

लॉजिस्टिक्स सेवाएं जितनी मजबूत होंगी, हमारी सीमाएं उतनी ही सुरक्षित रहेंगी। जब देश के एक कोने में बना रक्षा उपकरण समय पर सीमाओं तक पहुंचता है, तो वह न सिर्फ सैनिकों की ताकत बढ़ाता है, बल्कि उनके मनोबल को भी ऊंचा करता है।”

वह वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। समारोह में कुल 194 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं, और सभी पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए।


🎯 युवाओं से आह्वान: विकसित भारत की जिम्मेदारी उठाएं

रक्षा मंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अब बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देख रहा है, जो देश के आर्थिक विकास की मजबूत नींव बना रहा है। उन्होंने लॉजिस्टिक्स को परिवर्तनकारी क्षेत्र बताते हुए युवाओं से कहा:

स्थायित्व अब एक विकल्प नहीं, आवश्यकता बन चुका है। युवाओं को चाहिए कि वे विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं।”

उन्होंने मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मिशन मोड योजनाओं, और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया जैसी पहलों की भी चर्चा की, जिनसे लॉजिस्टिक्स की लागत में गिरावट आई है और आपूर्ति श्रृंखला अधिक सशक्त हुई है।


🛤️ भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कायाकल्प: अश्विनी वैष्णव

समारोह में रेल मंत्री और गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे ने ऐतिहासिक संरचनात्मक बदलाव देखे हैं

उन्होंने विश्वविद्यालय को “विकास का इंजन” बताते हुए कहा कि यह संस्थान भारत के लिए लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में अत्याधुनिक मानव संसाधन तैयार कर रहा है।

“इतिहास में ढाई शताब्दियों को छोड़ दें, तो भारत सदैव विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में रहा है। अब यह वक्त है उसे फिर उस स्थान पर पहुंचाने का।”


🏛️ गति शक्ति विश्वविद्यालय: पीएम विजन की जीती-जागती मिसाल

गति शक्ति विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के PM Gati Shakti Master Plan के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय है, जो परिवहन शिक्षा, बहु-विषयक अनुसंधान और लॉजिस्टिक्स ट्रेनिंग पर केंद्रित है।

यह संस्थान अब तक 40 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक व औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) साइन कर चुका है। भविष्य में समुद्री इंजीनियरिंग और समुद्री उद्योगों पर विशेष शोध की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

Exit mobile version