24 News update उदयपुर। शहर के मधुवन क्षेत्र में रविवार को प्रदेश का पहला अत्याधुनिक मेगा डायग्नॉस्टिक एंड इंटरवेंशन सेंटर शुरू हुआ। उद्घाटन अवसर पर चिकित्सा जगत के अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया तथा इसे उदयपुर और पूरे राजस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक एवं इंटरवेंशन सेंटर का मुख्य अतिथि डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. एम.एम. मंगल और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल, डॉ. भरत गुप्ता एवं डॉ. भरत जैन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। मेगा डायग्नॉस्टिक्स एंड इंटरवेंशन के निदेशक डॉ. भरत गुप्ता एवं डॉ. भरत जैन ने बताया कि यह राजस्थान का पहला एडवांस्ड एवं कॉम्प्रिहेन्सिव डायग्नॉस्टिक व इंटरवेंशन सेंटर है, जहां मरीजों को सभी प्रकार अत्याधुनिक सुविधाएँ एक ही छत के नीचे मिलेंगी, जिससे उन्हें विभिन्न बीमारियों का सटीक और त्वरित निदान एवं उपचार संभव हो सकेगा। उपलब्ध जांच और सेवाएँ सेंटर पर ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी), कलर डॉपलर, सीटी स्कैन, एमआरआई, हिस्टोपैथोलॉजी, आईएचसी (इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री), गाइडेड बायोप्सी, एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जैसी नियमित जाँचों के साथ कई जटिल इंटरवेंशनल प्रक्रियाएँ भी की जाएँगी। इनमें वेरिकोज़ वेन्स ट्रीटमेंट, पेरिफेरल स्टेंटिंग, एम्बोलाइजेशन, किडनी फिस्टुलोप्लास्टी, यूटेराइन फाइब्रॉएड ट्रीटमेंट, लिवर जॉन्डिस और लिवर सिरोसिस की जांच-उपचार शामिल हैं। गर्भावस्था और विशेष सुविधाएँ गर्भावस्था से संबंधित विशेष सेवाओं में फीटल सोनोग्राफी, अनोमली स्कैन और एमनियोसेंटेसिस की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं अन्य एडवांस्ड सुविधाओं में एब्डोमिनल फैट क्वांटिफिकेशन, लिवर ब्लड टेस्ट, सोनोग्राफी-गाइडेड बायोप्सी और एफएनएसी, किडनी डायलिसिस मरीजों के लिए फिस्टुला जांच, तथा सीटी एंटरोक्लिसिस और एंटरोग्राफी जैसी हाई-एंड जांचें शामिल हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेंटर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएँ देगी। इनमें रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, सोनोग्राफी और फीटल मेडिसिन के विशेषज्ञ शामिल हैं। सेन्टर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम उपलब्ध रहेगी है. जिसमें डॉ. भरत गुप्ता (एसजीपीजीआई लखनऊ), डॉ. भरत जैन (फीटल रेडियोलॉजी), डॉ. हितेश शर्मा (सोनोग्राफी) और डॉ. प्रनवीर राव (पैथोलॉजी) शामिल हैं। चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि उद्घाटन अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञों ने कहा कि इस सेंटर की शुरुआत राजस्थान के लिए एक बड़ा कदम है। अब मरीजों को अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उदयपुर में ही सभी अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक और इंटरवेंशनल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान कारागार विभाग में बड़ा फेरबदल : 34 अधिकारियों का पदस्थापन व पदोन्नति आदेश जारी गोवर्धनविलास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार