-भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय पर संपन्न हुई
-भाजपा सरकार ने जनजाति की आवश्यकता अनुसार योजनाएं बनाई: सांसद रावत

24 News Update उदयपुर। भगवान बिरसा मुंडा जनजाति गौरव कार्यशाला मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर संपन्न हुई। उद्घाटन सत्र में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा ने आगामी कार्यक्रम को पीपीटी के माध्यम से दिनांक 9 से 15 नवंबर तक चलने वाले जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखी।
कार्यक्रम के प्रदेश के संयोजक समन्वय डॉ मिथिलेश गौतम ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर आयोजित जिलावार कार्यक्रमों, कार्यशाला एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी दी तथा जिलों में जाने वाले वक्ताओं के बारे में जानकारी दी। भगवान बिरसा मुंडा जनजाति कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश की स्वाधीनता के लिए प्राण निछावर करने वाले नायक भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया यह इतिहास के पूर्ण लेखन और आमजन के गौरव की बात है। भाजपा की ओर से पूरे प्रदेश में 9 से 15 नवंबर तक विविध आयोजन के माध्यम से राष्ट्र के नायकों का गौरव गान किया जाएगा। राठौड़ ने बताया कि बिरसा मुंडा ने कम आयु में ऐतिहासिक कार्य करके आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श स्थापित किए हैं। उनके द्वारा जो कार्य आजादी के समय एवं समाज के लिए किए गए हैं उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा जनजाति गौरव दिवस एवं क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान बिरसा मुंडा के एवं जनजाति समाज के महापुरुषों पर जिले अनुसार उनकी प्रतिमाओं पैनोरमा एवं बांसवाड़ा डूंगरपुर के मुखिया बसिया भूल एवं डूंगर बरांडा के पैनोरमा भी बनाए जाएंगे। सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम डूंगरपुर के जिला मुख्यालय में आयोजित करने का तय किया गया है।
उदयपुर लोकसभा के सांसद मन्नालाल रावत ने बताया कांग्रेस की सरकार के दौरान अंग्रेजों के सिद्धांतों के आधार पर सरकार जनजातियों की नीति बनाती थी जबकि नरेंद्र मोदी ने भारतीय विचारों के अनुसार आदिवासियों की प्रकृति प्रोजेक्ट स्वभाव को देखते हुए नीतियां बनाई है। वर्तमान समय में कुछ ऐसे लोग हमारे बीच में आए हैं जो अपने आप को हिंदू ही नहीं मानते हैं और समाज को भड़काने का कार्य कर रहे हैं। हम उन सभी तथाकथित लोगों के बीच में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं राजस्थान सरकार की योजनाओं को बताएंगे।
बैठक को पूर्व सांसद कनकमाल जी कटारा ने भी संबोधित किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम ,उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, पूर्व सांसद कनकमाल कटारा, पूर्व मंत्री हेमराज मीणा, रमेश मीणा, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व सांसद मानशंकर निनामा ,पूर्व सांसद धन सिंह रावत, सागवाड़ा विधायक शंकर ढेचा, कन्हैया लाल मीणा, फूल सिंह मीणा, समाराम गरासिया, प्रताप गमेती, डॉक्टर अशोक मीणा, शेर सिंह मीणा, मुकेश रावत ,अशोक मीणा, हरेंद्र निनामा, श्रीमती सोनल मीणा, श्रीमती ममता मीणा, नारायण निनामा, शिव लाल मीणा, महेश मीणा, विनोद मीणा, बाबुलाल मीणा, मानसिंह मीणा, रामस्वरूप मीणा, कांतिलाल डामोर, दलपत मीणा, शंकर खराड़ी, नरेन्द्र मीणा, बंशी लाल कटारा, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष अशोक रणोली व करुण ननोमा आदि भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश रावत एवं शेर सिंह ने किया। आभार अशोक मीणा प्रदेश महामंत्री ने किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading