Site icon 24 News Update

सेन्ट एन्थोनिज सीनियर स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस संपन्न, विद्यार्थियों ने दिखाया अनुशासन और जोश

Advertisements

24 News Update उदयपुर। स्थानीय सेन्ट एन्थोनिज सीनियर सैकण्डरी स्कूल में सीनियर वार्षिक खेलकूद दिवस उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी विकास साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलकूद दिवस के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़, 110 मीटर बाधा दौड़ सहित कई ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि पुष्पा मेघवाल, डॉ. रेखा हर्षवर्धन, रजनीश शर्मा, कमल डांगी एवं योजना डांगी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने की। अतिथियों ने खेल दिवस का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया और प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। खेल गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। अतिथियों ने पदक वितरण के दौरान विद्यार्थियों से परिचय लेते हुए उनके उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य विलियम डिसूजा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से ही इस प्रकार के आयोजन सफल हो पाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया।
वार्षिक खेलकूद दिवस विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा, जिसमें उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और जोश का उत्कृष्ट परिचय दिया।

सेन्ट एन्थोनिज में गणतंत्र दिवस मनाया
उदयपुर। स्थानीय सेन्ट एन्थोनिज सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया । मिडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूज़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न देश-भक्ति नृत्य, कविता व विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । इस मौके पर प्राचार्य विलियम डिसूज़ा द्वारा छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के बारे में विभिन्न जानकारी दी गई । यह जानकारी मिडिया प्रभारी विकास साहू ने दी ।

Exit mobile version