24 News Update जयपुर/उदयपुर। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित की जाएगी, जिससे राजस्थान और मध्यप्रदेश के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04735 (श्रीगंगानगर–लक्ष्मीबाई नगर, इंदौर) स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक (कुल 15 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार सुबह 9:55 बजे लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04736 (लक्ष्मीबाई नगर, इंदौर–श्रीगंगानगर) स्पेशल ट्रेन 3 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक (कुल 15 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ़, ऐलनाबाद, नोहर, भादरा, सादुलपुर, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर और रतलाम सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं और अग्रिम आरक्षण कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रतलाम-नीमच रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, उदयपुर-रतलाम रेलसेवा आंशिक रद्द MPPL 2026 सीजन-3: कुलदीप सिंह राव की मौजूदगी से खिलाड़ियों में बढ़ा उत्साह