24 News Update उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर एक बार फिर खेलों के दमखम की साक्षी बनने जा रही है। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ एवं जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 14वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन कल प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन सचिव विनोद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से 200 से अधिक खिलाड़ी अपनी ताकत, तकनीक और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान की खेल प्रतिभा को नई पहचान देने का माध्यम बनेगी।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, राजस्थान महिला विद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत, सचिव नितिन हिंगड़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया, जोधाना स्वीट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बलवीर सिंह राजपुरोहित, जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल एवं तीरंदाजी सचिव गिरधारी सिंह चौहान समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।प्रतियोगिता के तहत सुबह 9.00 बजे से 10.30 बजे तक खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा, वहीं सुबह 11.00 बजे से मुकाबले प्रारंभ होंगे। आयोजन समिति के अनुसार सभी तकनीकी और व्यवस्थागत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर उदयपुर जिला टीम की घोषणा भी कर दी गई है। पुरुष टीम का नेतृत्व जयेश कामोया तथा महिला टीम का नेतृत्व नीलम डांगी करेंगी।पुरुष टीम में जयेश कामोया, मोहित भट्ट, मोहम्मद ओवेंस, हर्ष राज, यश कुमार कलाल, रूपेश बरांडा, प्रियांशु सालवी, सोहन नलवाया, विशाल प्रजापत, मोबीन अहमद एवं मोहम्मद फाहीम शामिल हैं।महिला टीम में नीलम डांगी, धापू लोहार, कशिश सिसोदिया, धानी साहू, मीमांशा जोशी, दीपशिखा मुखोपाध्याय, प्राची खूबचंदानी और दिशा सिसोदिया का चयन किया गया है।टीम के मैनेजर भूपेंद्र व्यास और कोच चंद्रेश सोनी होंगे। आयोजन सचिव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों की लैक्रोस कंपनी के दो नए पावरलिफ्टिंग सेट दिल्ली से उदयपुर पहुंच चुके हैं, जिनका विधिवत उद्घाटन प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रैफिक जाम से कराहता उदयपुर, पर्यटन पर मंडराने लगा संकट, उदयपुर सिटीजन सोसायटी का वृहद मंथन, दीर्घकालिक समाधान पर बनी सहमति उदयपुर के स्काउट व रोवर्स को मिला राज्य पुरस्कार अवार्ड