Site icon 24 News Update

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, 300 बालक-बालिकाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण – जन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिले में खेलकूद व तैयारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने जानकारी दी कि 13 जून 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रातःकालीन सत्र में फतहसागर की पाल पर कार्यक्रम और कैनोइंग, तथा सायंकालीन सत्र में महाराणा प्रताप खेलगांव में तैयारी प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर के प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने भागीदारी निभाई। कुल मिलाकर लगभग 300 बालक-बालिकाओं ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

खिलाड़ियों को जल संरक्षण का संदेश
डॉ. पालीवाल ने खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल हमारे दैनिक जीवन का अमूल्य स्रोत है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही, जल को स्वच्छ रखने और उसकी बचत के सरल उपाय भी खिलाड़ियों को बताए। आयोजन के दौरान बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया गया।

Exit mobile version