24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। हरियाली अमावस्या का बहुप्रतीक्षित मेला 24 व 25 जुलाई को फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए उदयपुर पुलिस ने यातायात की विशेष डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की घोषणा की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा ने बताया कि 25 जुलाई को मेले का आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के लिए रहेगा, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचेंगी। ऐसे में आमजन की सुविधा और यातायात की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
इन रास्तों पर रहेगा वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित (24 व 25 जुलाई को)
- पहाड़ी बस स्टैंड से सहेलियों की बाड़ी की ओर।
- फतहपुरा चौकी से सहेलियों की बाड़ी की ओर।
- अरावली वाटिका से काला किवाड़, फतहसागर और यूआईटी तक।
- देवाली तिराहा से फतहसागर पाल पर।
- आयुर्वेदिक चौराहा से काला किवाड़, शिक्षा भवन और चेतक सर्कल की ओर।
- शिक्षा भवन व दैत्य मगरी से रेलवे कॉलोनी और यूआईटी चौराहा की ओर।
- रानी रोड (वाया देवाली से फतहपुरा) और महाकालेश्वर से अंबावगढ़ तक बसों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
- चार पहिया वाहन (फतहपुरा चौकी की ओर से आने वाले): फील्ड क्लब में।
- दोपहिया वाहन: फतहपुरा पुलिस चौकी से सहेलियों की बाड़ी तक दीवार के किनारे।
- अन्य पार्किंग स्थल:
- लव-कुश स्टेडियम के पास और आकाशवाणी गली।
- स्वरूप सागर पाल, होमगार्ड ऑफिस के पास।
- पंचवटी चौराहा।
- निमच माता पार्किंग।
- नाथद्वारा की ओर से आने वाले वाहन: सेलिब्रेशन मॉल के पास लिंक रोड और सौ फीट रोड के किनारे पार्क करेंगे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.