Site icon 24 News Update

विशेष निरोधात्मक अभियान, प्रदेश में ढाई लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट – 762 केस दर्ज

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनवरी माह में ढाई लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट करने के साथ 762 केस दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है। प्रदेश में जनवरी माह में 2 लाख 66 हजार 357 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 15292, देशी मदिरा की 5461, अवैध मदिरा की 5244, बीयर की 1064 बोतल सहित 8 किलोग्राम भांग व 15 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश मंे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जनवरी माह मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय मंे संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 762 केस दर्ज करते हुए 589 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन के तहत 15 दुपहिया वाहन, 2 हल्के चार पहिया वाहन एवं 2 भारी चार पहिया वाहनों सहित 19 वाहनों को सीज किया गया है।

Exit mobile version