Site icon 24 News Update

प्रदेश में 2 लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट, विभिन्न कार्यवाही में 939 केस दर्ज – 767 गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए जून माह में 2 लाख 8 हजार 165 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न कार्यवाही में 939 केस दर्ज करते हुए 767 को गिरफ्तार किया गया। आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। प्रदेश में जून माह में 2 लाख 8 हजार 165 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 9108, देशी मदिरा की 7002, अवैध मदिरा की 4314, बीयर की 2205 बोतल सहित एक किलोग्राम भांग एवं 410 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश मंे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जून माह मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय मंे संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 939 केस दर्ज करते हुए 767 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन के तहत 16 दुपहिया वाहन, 6 हल्के चार पहिया वाहन, 1 भारी चार पहिया वाहन, अन्य 3 सहित 26 वाहनों को सीज किया गया है।

Exit mobile version