24 News update उदयपुर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डॉ. अमृता दुहन, पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी में जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक (यातायात), एससी/एसटी सेल, महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ सहित सभी थानाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में वर्ष 2024, 2025 और 2026 (फरवरी तक) के तुलनात्मक अपराध आंकड़ों—जिनमें आईपीसी, लोकल एवं स्पेशल एक्ट, निरोधात्मक कार्रवाई, महिला अत्याचार और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार के मामलों—की समीक्षा की गई। साथ ही एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों और धारा 173(8) के तहत लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा नए आपराधिक कानूनों के तहत 22 मार्च 2025 तक की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। पिछले 10 वर्षों में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मुद्दों और गंभीर प्रकृति के अनसुलझे मामलों पर भी विस्तार से चर्चा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।एसपी डॉ. दुहन ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के साथ-साथ संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वरूप सागर घाट पर नंगी तलवार लहरा कर दशहत मचाई, पुलिस ने दबोचा