SIR प्रकिया के तहत लगाए गए निशुल्क कैंप में बनाए गए दस्तावेज भी किए वितरित
24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा शहर में विधानसभा अध्यक्ष मोईन शाह ने बताया कि हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा लागू की गई एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत कुछ जरूरी दस्तावेजों की सुची जारी की गई थी, जिन में जरूरी सुधार एवं दस्तावेज बनाने में आसानी हेतु सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया शाहपुरा ने कस्बे वासियों के लिए नि शुल्क शिविर लगाए थे, जिनमें बनाए गए दस्तावेजों को आज वितरण किया गया ।जिला उपाध्यक्ष शाहिद पठान ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश भर में विपक्ष की भूमिका मजबूती के साथ निभा रही ओर हर तबके व जनहित के मुद्दों पर पार्टी लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है । इसलिए आने वाले निकाय चुनावों में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया को ओर मजबूत करे ।भीलवाड़ा जिला महासचिव आजाद जावेद ने शाहपुरा विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नूर मोहम्मद कायमखानी को विधानसभा उपाध्यक्ष, शकील सिलावट, सचिव छोटू खान पठान, शाहबुद्दीन सिलावट, फकरुद्दीन मंसूरी, सिराज शाह, मुराद मोहम्मद, रफीक मंसूरी, इमरान शाह, सोहराब शेख, जाकिर हम्माल, सलीम रंगरेज, मोहम्मद साहिल, रफीक मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, पार्षद यूसुफ सिलावट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया ।पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमर डबगर ने पार्टी की कार्यप्रणाली एवं नीतियों से प्रभावित हुए कई लोगों को एसडीपीआई पार्टी ज्वॉइन करवाई । समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं सहित शहरवासी मौजूद रहें।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.