उदयपुर।जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना पानरवा ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक घर से 34.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी कोटड़ा श्री डूंगर सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में, थानाधिकारी श्री भागीरथ कुमार बुन्देला के नेतृत्व में की गई। 🏠 घर में छिपाकर रखा था भारी मात्रा में गांजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव डौर, थाना पानरवा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा संग्रहित किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान अभियुक्त भौजा पिता भूरा, निवासी डौर, थाना पानरवा, जिला उदयपुर के घर से कुल 34.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। ⚖️ NDPS एक्ट में केस दर्ज, तलाश जारी मामले में प्रकरण संख्या 04/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। 👮♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम श्री भागीरथ कुमार बुन्देला — थानाधिकारी, पानरवा श्री रामकृष्ण — कांस्टेबल 2162 श्री दिलीप कुमार — कांस्टेबल 2340 श्री टिकाराम — कांस्टेबल 3154 श्री दिनेशचन्द्र — कांस्टेबल 561 श्री उमेश कुमार — कांस्टेबल 2361 श्री प्रेम कुमार — चालक कांस्टेबल 3280 📢 पुलिस की अपील उदयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण या बिक्री की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।👉 सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लुई ब्रेल की 217वीं जयंती पर सेवा, संवेदना और संकल्प, समिधा संस्थान ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली दंगे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद–शरजील इमाम को जमानत से किया इनकार, पाँच आरोपियों को सशर्त राहत, उमर–शरजील एक साल तक नई याचिका नहीं दे सकेंगे