24 News Update उदयपुर। नेशनल हाईवे-48 पर खेरोदा पुलिस की नाकाबंदी देखकर बाइक सवार युवक अचानक घबरा गया। पुलिस से बचने के लिए उसने बाइक रॉन्ग साइड में दौड़ा दी और नवानिया पुलिया की तरफ तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रोका और बाइक पर टंगे बैग की तलाशी ली तो कपड़े की थैली में 1.520 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लौगर लाल (27) निवासी नीखावनिया फलां, भींडर, उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह बाइक से गांजा लेकर जा रहा था। वासुदेव होटल के सामने शुरू हुआ पीछाखेरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार पुलिस टीम के साथ नेशनल हाईवे-48 पर मटेवर सरहद में वासुदेव होटल के सामने नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवाड़ की ओर से एक हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों को देखकर बाइक चालक ने अचानक रास्ता बदला और रॉन्ग साइड में बाइक दौड़ाते हुए नवानिया पुलिया की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। बैग की तलाशी में मिला गांजाबाइक चालक से पूछताछ में उसकी पहचान लौगर लाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी बाइक पर टंगे बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर कपड़े की थैली मिली, जिसमें 1.520 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अब भींडर पुलिस करेगी आगे की जांच कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई और वृताधिकारी वल्लभनगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में खेरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान भींडर थानाधिकारी मुकेशचन्द कर रहे हैं। जांच में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार, कांस्टेबल गणेशाराम, राजवीर सिंह, रामनिवास, दिनेश कुमार तथा चालक कांस्टेबल नेमीचन्द शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation MDMA तस्करी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार वृद्धाश्रम में मृत शंकरलाल का मेवाड़ प्रताप दल ने कराया अंतिम संस्कार