Site icon 24 News Update

सिद्धचक्र विधान संपन्न

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन सोनीयों के मंदिर में आषाढ़ी अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान गुरुवार को संपन्न हुआ। समाज के ट्रस्टी अश्विन बोबड़ा ने बताया कि महिला मंडल द्वारा आयोजित विधान के अंतिम दिन प्रातः मूलनायक शांतिनाथ भगवान का अभिषेक और विश्वशांति के लिए शांतिधारा की गई। नवदेवता पूजा के बाद विधान मंडल पर 1024 अष्टद्रव्य और श्रीफल सहित अर्घ चढ़ाए गए। अंत में आरती, शांतिपाठ व विसर्जन विधि के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Exit mobile version