Site icon 24 News Update

श्रीमाली समाज द्वारा करियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थी स्वयं की रुचि एवं क्षमता के अनुसार विषय चयन करें- डॉ. नीरज

Advertisements

24 News Update Udaipur, श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ द्वारा समाज के संस्कार भवन में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए करियर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कक्षा 9 से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विषय चयन एवं करियर योजना संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडीआई के निदेशक डॉ.चंद्र प्रकाश श्रीमाली और विशिष्ट अतिथि डॉ.रश्मि बोहरा, क्षेत्रीय केंद्र निदेशक, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय उदयपुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार श्रीमाली ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

सह संयोजक डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 के 75 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं विषय चयन सम्बंधित मार्गदर्शन एवं परामर्श प्राप्त किया। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का संपूर्ण दायित्व निर्वहन हितेश श्रीमाली एवं हेमंत श्रीमाली ने किया।

डॉ. नीरज श्रीमाली ने विज्ञान एवं कृषि संकाय के करियर विकल्प विद्यार्थियों से साझा किए एवं रुचि अनुसार विषय चयन को करियर निर्माण में महत्वपूर्ण कदम बताया। डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने वाणिज्य संकाय में उपलब्ध करियर संभावनाओं को साझा करते हुए 21वीं सदी में इस क्षेत्र की संभावनाओं और वैश्विक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। कला संकाय के विद्यार्थी कैसे अपने करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं इस पर डॉ.मनीष श्रीमाली ने कला संकाय के अंतर्गत उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार श्रीमाली ने किया। मंगलाचरण पं. देवेंद्र श्रीमाली ने किया।

आयोजन में संस्था की महिला अध्यक्ष रेखा श्रीमाली, महामंत्री दीप्ति श्रीमाली एवं महिला कार्यकारिणी का पूर्ण सहयोग रहा। कपिल देव श्रीमाली, प्रवीण श्रीमाली, विनोद श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली की सक्रिय भूमिका रही। संस्था के अध्यक्ष एवं अतिथियों ने वर्तमान में ऐसे आयोजनों को आवश्यक एवं प्रासंगिक बताया और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना कर धन्यवाद दिया ।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, महामंत्री दिनेश श्रीमाली, संयुक्त महामंत्री भाव प्रकाश दशोत्तर, सांस्कृतिक मंत्री जमनालाल ओझा, संगठन मंत्री कुंदन लाल श्रीमाली, युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल व्यास, युवा प्रभारी उमेश श्रीमाली, गणेश लाल ओझा, गोपाल कृष्ण त्रिवेदी, भगवती लाल श्रीमाली, हितेंद्र दवे, अजय अवस्थी, प्रफुल्ल त्रिवेदी, कन्हैया लाल श्रीमाली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार श्रीमाली ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version