24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के हृदय स्थल पर स्थित सिद्धी विनायक रोकड़िया गंडेरी गणपति के श्री सिद्धी विनायक गणपति मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें चैत्र शुक्ल एकम से चैत्र शुक्ल नवमी तक मंदिर परिसर में नीम रस वितरण करने का निर्णय लिया गया।
अखिल कंसारा के निवास पर बैठक हुई, जिसमें सर्वप्रथम होली स्नेह मिलन के तहत किशोर सेवक ने सभी को गुलाल का तिलक लगाया। मंडल के अध्यक्ष नारायण लाल बनोत ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि नववर्ष प्रतिपदा पर आरती के मुख्य यजमान सत्यनारायण सोनी परिवार द्वारा रात्रि 8.30 बजे महाआरती की जाएगी। साथ ही चैत्र नवरात्र पर चैत्र शुक्ल एकम से चैत्र शुक्ल नवमी तक गणपति मंदिर परिसर में प्रातः 6 से 7.30 बजे तक नीम रस वितरित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन दो-दो सदस्यों की ड्यूटी रहेगी।
कोषाध्यक्ष अशोक भट्ट ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बताया कि कार्यक्रम में रंगोली निर्माण किया जाएगा, जिसकी दीपकों के साथ सज्जा की जाएगी। संचालन सचिव भारत शर्मा ने किया तथा आभार आरती संयोजक तुलसीराम सेवक ने व्यक्त किया।
मंडल के सदस्य रामलाल भोई की पत्नी के स्वर्गवास होने पर हार्दिक श्रद्धांजलि ज्ञापित की गई। इस अवसर पर भंवरलाल शर्मा, बालकृष्ण सोनी, बापूलाल सेवक, नानूलाल मोड पटेल, निकुंज शाह, अनिल वाडेल, देवीलाल सोनी, हेमंत सोमपुरा, हेमंत गुप्ता, दिलीप सेवक, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कोठारी, यशवंत शाह और जुगल सोनी उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading