24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग योगेंद्र गिरी तलहट स्थित श्री प्रभुदास धाम रामद्वारा में श्री रामेश्वर भक्त मंडल की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई।
बैठक मंडल के मुख्य संरक्षक संत उदयराम की अध्यक्षता में हुई। संत ने बताया कि मंडल का 108वां पाठ श्री कष्टभंजन देव हनुमान सालंगपुर धाम मंदिर परिसर में दिनांक 10 जनवरी 26 को किया जाएगा। आयोजन में सर्वसमाज के भक्तजन परिवार सहित दर्शन व रामायण मनका 108 पाठ का लाभ लेंगे। मंडल संरक्षक मुकेश भोई ने विस्तृत जानकारी दी एवं आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि पाठ हेतु आने–जाने का किराया भक्तजन का होगा तथा भोजन प्रसादी का लाभ मंदिर ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध भंडारे से लिया जाएगा। मंडल अध्यक्ष राजेश भोई द्वारा संचालन करते हुए महिला मंडल एवं अन्य सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया। रोनक असावरा ने आभार व्यक्त किया। बैठक में अजय भोई, प्रीतम भोई, चिराग भोई ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विष्मय भोई, जय भोई, रघुवीर भोई, पुष्पा भोई, पिंकी भोई एवं तमन्ना भोई सहित सदस्य उपस्थित रहे।
श्री रामेश्वर भक्त मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Advertisements
