24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। उपखंड क्षेत्र में श्री प्रताप फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई। पंचायती राज एवं स्थानीय नगरीय चुनाव में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के तहत सीटों को आरक्षित करने की मांग की गई। कुलदीप सिंह डाबला ने बताया कि उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा संविधान संशोधन के माध्यम से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए ईडब्ल्यूएस आरक्षण में 10% आरक्षण प्रभावी है। वहीं पंचायती राज अधिनियम की धारा के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। इसी के अनुरूप जब ईडब्ल्यूएस व्यवस्था राजस्थान में लागू है तो आगामी चुनाव में लगातार कम हो रही सहभागिता को बढ़ाने और प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए ईडब्ल्यूएस लाभान्वित वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए। इसी के अनुरूप चुनाव करवाने की मांग का मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह बडोली, महावीर सिंघवी, प्रकाश शर्मा, नरेश आमेटा, आकाश पारख उर्फ सोनू पारख, सत्यमेव सेठिया, निशांत मेहता, मोहित चपलोत, रिचिंग लड्ढा, पुखराज पालेचा, रोहित जैन, शुभम छाजेड़, महावीर चपलोत, भूपेंद्र सिंह राणावत, जोगेंद्र सिंह राणावत, कृष्णपाल सिंह अनोपपुर, शंभूलाल, शंकरलाल, हरीश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के लोग मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिलाओं एवं नवयुवतियों में जागरूकता के लिए ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन