Advertisements
24 News Update उदयपुर, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से अप्रैल माह का कीर्तन शनिवार 25 अप्रैल को सायंकाल सवा सात बजे से निर्माणाधीन श्याम मन्दिर तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि धार्मिक बैशाख माह होने से श्री श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार व दरबार को सजाने जयपुर से साँवरिया डेकोरेटर आ रहे है। नीमच से उमेश म्यूजिकल ग्रुप तथा हिमांशु साउण्ड को आमंत्रित किया है। बाबा को अपनी मधुर वाणी से राजसमन्द से रितु श्रीमाली,इतिशा अग्रवाल अंजलि चिराग आचार्य एंव जमनाशंकर गुणगान कर रिझायेगें। सभी भक्त अपने परिवार व इष्ट मित्रो सहित भव्य दरबार के दर्शन कर कीर्तन का आनन्द लेने पधारे। सभी के लिए महाप्रसाद भण्डारे की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से रहेगी।

