10वीं, 11वीं, 12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, खेलों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों को भी मिलेगा सम्मान डॉक्टर, इंजीनियर, सीए व सीएस बनने वाले युवाओं को किया जाएगा सम्मानित , खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग व प्रतियोगिताओं का आयोजन कामकाजी महिलाओं के लिए अस्थायी छात्रावास निर्माण का निर्णय , बिलोचिस्तान भवन (कम्युनिटी हॉल) का रिनोवेशन व एसी सुविधा विकसित होगी, चेटीचंड उत्सव सहित हालिया आयोजनों की समीक्षा, सफल आयोजन पर आभार
24 News Update Udaipur. श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि श्री बिलोचिस्तान पंचायत की कार्यकारिणी की बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई। इसमें यह तय किया गया कि बिलोचिस्तान पंचायत द्वारा समस्त सिंधी समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने 10वीं, 11वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह उदयपुर के सिंधी समाज के वे सभी बच्चे, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में समाज का नाम रोशन किया है, चाहे वे राजस्थान टीम में चयनित हुए हों या उससे उच्च स्तर पर खेल चुके हों, उनका भी सम्मान किया जाएगा। साथ ही ऐसे बच्चों का भी सम्मान किया जाएगा जिन्होंने उच्च शिक्षा में डॉक्टर, इंजीनियर, सीए या सीएस की डिग्री प्राप्त की है।
इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया। बिलोचिस्तान पंचायत के महासचिव विजय आहूजा ने बताया कि समाज के जो बच्चे खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पंचायत सहयोग करेगी। साथ ही समाज के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचायत के पास उपलब्ध खाली भूमि पर बाहर से आने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए 1 से 2 माह तक ठहरने हेतु कार्यकारी महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाली महिलाओं, उनके परिजनों और उदयपुर में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को ठहरने की सुविधा मिल सके।
पंचायत के उपाध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी ने बताया कि श्री बिलोचिस्तान भवन (कम्युनिटी हॉल) के रिनोवेशन तथा संपूर्ण हॉल को एसी बनाने का भी निर्णय लिया गया।
श्री सनातन धर्म सेवा समिति के हेमंत गखरेजा ने बताया कि हाल ही में आयोजित चेटीचंड उत्सव, सामूहिक दुख निवारण होली तथा भगवान झूलेलाल मंदिर में झंडारोहण उत्सव पर भी विचार-विमर्श किया गया और सफल आयोजन के लिए पंचायत सदस्यों एवं सेवा समिति का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक का संचालन महासचिव विजय आहूजा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश बजाज ने दिया। बैठक में अशोक गेरा, नरेंद्र तलरेजा, नरेंद्र खातूरिया, मोहन तलरेजा, दीपक बिलोची, प्रदीप अचपाल, मनीष टेमला, प्रकाश फुलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

