Site icon 24 News Update

सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस, जांच में सहयोग नहीं देने का आरोप, बामणिया बोले-तीन बार दे चुके हैं नोटिस का जवाब

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। राजस्थान सरकार के कार्यालय, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जोन उदयपुर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामणिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके द्वारा जांच में उचित सहयोग नहीं देने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप के संदर्भ में जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस बारे में 24 न्यूज अपडेट ने खबर प्रकाशित की थी व बताया था कि किस प्रकार से बंद पड़े वाहनों का भी डीजल खर्च का अप्रत्याशित बिल उठा लिया गया। इस मामले में अब निदेशालय स्तर पर जांच की जा रही है।
इस बारे में लगातार पत्र व्यवहार भी चल रहे हैं।
अब यह कार्रवाई निदेशालय और जोन उदयपुर कार्यालय के आदेश के संदर्भ में की गई है। डीजल घोटाले के मामले में आदेश द्वारा गठित जांच दल ने की थी, नोटिस में आरोप लगाया गया कि सीएमएचओ डॉ. बामणिया द्वारा जांच दस्तावेज़ों को सुपुर्द नहीं किया गया और जांच में सहयोग नहीं दिया गया। जांच दल ने अपने पत्र के माध्यम से यह रिपोर्ट साझा की थी। इसके आधार पर संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जोन उदयपुर ने सीएमएचओ को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर लिखित उत्तर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस नोटिस में यह बातया गया कि यदि प्रत्युत्तर संतोषप्रद नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में जब हमने उदयपुर के सीएमएचओ डॉ. शंकर बामणिया से बात की, तो उन्होंने बताया, “हम इस मामले में पहले ही तीन बार अपने जवाब भेज चुके हैं।

Exit mobile version