24 News update सीकर, खाटूश्यामजी। बाबा श्याम के दर्शनों के लिए खाटू आए मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं पर दुकानदारों ने बीच बाजार में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि दुकानदारों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा, उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मंगलसूत्र और सोने की चेन तक तोड़ दी। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब तेज बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु एक दुकान में जा रुके थे। बारिश से बचने घुसे थे दुकान में, दुकानदार ने बाहर जाने को कहा, फिर शुरू हुई मारपीट एसएचओ पवन चौबे ने बताया कि उज्जैन के आगर मालवा से पीयूष भाटी, निक्की भाटी, लव भाटी और अर्चना भाटी अपने परिवार के साथ खाटूश्याम मंदिर के दर्शन करने आए थे। बारिश के कारण श्रद्धालु श्याम कुंड की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक दुकान में रुक गए। दुकानदार ने उन्हें बाहर जाने को कहा, लेकिन श्रद्धालुओं ने थोड़ी देर रुकने की विनती की। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दुकानदारों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चार दुकानदार गिरफ्तार, एक फरार एसएचओ चौबे ने बताया कि पुलिस ने मामले में चार दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इनमें मांगीलाल पुत्र नरसीराम (निवासी चौमूं), मेघराज योगी पुत्र सांवलराम योगी (निवासी ससाड़ी पाड़ा, सवाई माधोपुर), राजकुमार पुत्र भगवान सहाय कुमावत (निवासी इटावा धाना, रेनवाल), और राकेश मीणा पुत्र रामचंद्र (निवासी खंडेलसर) शामिल हैं। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। श्रद्धालुओं के आरोप- महिलाओं को भी मारा, मंगलसूत्र और चेन छीन लिए श्रद्धालु निखिल यादव ने बताया, “हम बाबा श्याम के दर्शन के लिए आए थे। बारिश के कारण श्याम कुंड के पास एक दुकान में रुके थे। तभी दुकानदारों ने चिल्लाकर हमें बाहर जाने को कहा। महिलाओं को धक्का-मुक्की करने लगे और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उनके गहने भी छीन लिए।” महिला श्रद्धालु निक्की जादम ने बताया, “दुकानदारों ने ब्लाउज पकड़कर खींचा और गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन छीन ली। शरीर पर डंडों के निशान बन गए हैं।” एक अन्य महिला ने बताया, “मुझे सबसे ज्यादा मारा गया। सिर में चोट आई है और टांके लगाने पड़े हैं। दुकानदारों ने हमें बेरहमी से पीटा।” पुलिस कार्रवाई रिपोर्ट के इंतजार में फिलहाल पीड़ितों की ओर से पुलिस को कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। एसएचओ पवन चौबे ने कहा कि रिपोर्ट मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वास्थ्य भवन में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय पुरूस्कार वितरण समारोह राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामला: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी – “जनता को पेपरलीक से बने थानेदारों के भरोसे नहीं छोड़ सकते”, SOG पर भी उठाए सवाल