Advertisements
24 News update उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां लकड़वास निवासी गोपाल डांगी (पुत्र वेणीराम डांगी) का अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश उसे उसकी दुकान से जबरन कार में बैठाकर ले गए और करीब 6–7 घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी एकलिंगपुरा क्षेत्र में ले गए, जहां जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घटना 31 मार्च शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच सउनि देवीलाल को सौंपी गई है।

