
24 News Update उदयपुर, श्याम सखी मण्डल की ओर से टेकरी चोराहा स्थित श्री राज राजेश्वर मन्दिर मे बुधवार को मध्यान्ह मे शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन पवन महाराज ने बताया कि महादेव की कृपा से ही शिव महापुराण सुनने का सौभाग्य मिलता है। इसे सुनने या पढने से चारो पुरुषार्थ धर्म अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ती होती है। मनुष्य शिव पद को प्राप्त कर जन्म मरण से मुक्त हो जाता है। श्योनकादि ऋषि ने सूत जी के प्रश्न के उत्तर मे मानव जीव के कल्याण के लिए शिव महापुराण कथा सुनाई थी। अठारह पुराणो मे पाँचवें शिव महापुराण की महिमा अनन्त है।कलियुग मे काल रुपी सर्प (काम क्रोध लोभ मोह शोक ईर्ष्या आदि से आसक्त)जैसे जैसे पैर पसारेगा वैसे वैसे महादेव की अद्भुत पावन कथा के श्रवणपान से “पुराण श्रवणं शम्भुनाम सकींर्तनम्” कल्पवृक्ष की तरह ईच्छापूर्ति करेगा। मिडिया प्रभारी डाॅ.बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि 8 से 14 जुलाई तक दोपहर 2 से 5 बजे तक होने वाली कथा मे द्वितीय दिन सभी महिलाऐ पीत वर्ण की वेश-भूषा पहन कर आई। इससे पूर्व व्यासपीठ पर विराजमान महाराज जी का सचित वर्षा याग्निक एंव विनोद संगीता ने उपरणा ओढा, माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। संयोग से कथा परिसर मे चारभुजा नाथ जी,खाटूश्याम जी हनुमान जी महादेव जी एंव शनिदेव के मन्दिर स्थापित है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.