24 News Update शाहपुरा क्षेत्रवासियों के लिए राहत और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। अब शाहपुरा से अहमदाबाद तक सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। इस नई सुविधा से यात्रियों को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और सफर पहले से कहीं अधिक सरल व सुविधाजनक हो जाएगा।यह बस सेवा केकड़ी डिपो से संचालित होकर कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ते हुए यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। खासतौर पर व्यापारियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी।बस का समय सारिणी (टाइम टेबल):प्रस्थान (केकड़ी से अहमदाबाद):सुबह 5:00 बजे – केकड़ी से रवानासुबह 6:00 बजे – शाहपुरा आगमन6:15 बजे – शाहपुरा रामद्वारा बस स्टैंड से प्रस्थानदोपहर 12:00 बजे – उदयपुर आगमन12:30 बजे – उदयपुर से अहमदाबाद के लिए प्रस्थानशाम 6:00 बजे – गीता मंदिर बस स्टैंड, अहमदाबाद पहुंचनावापसी (अहमदाबाद से केकड़ी):रात 8:30 बजे – अहमदाबाद से रवानारात 2:00 बजे – उदयपुर आगमन2:40 बजे – उदयपुर से प्रस्थानशाम 7:00 बजे – भीलवाड़ा आगमन8:15 बजे – भीलवाड़ा से रवानारात 9:30 बजे – शाहपुरा आगमनरात 10:30 बजे – केकड़ी पहुंचनाक्षेत्रवासियों को होगा बड़ा लाभइस नई बस सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है, जिससे समय की बचत होगी और यात्रा भी आरामदायक बनेगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, वहीं विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आवागमन आसान होगा।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार और रोडवेज विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह कदम क्षेत्र के विकास और बेहतर परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गणगौर का पर्व शनिवार को उमंग, उत्साह धूमधाम से मनाया सुहाग की लंबी उम्र की कामना की