24 News Update उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सोमवार को झाडोल मानसी वाकल किनारे स्थित चन्द्रेश्वर महादेव पर वन भ्रमण का आयेाजन किया गया जिसमेें पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्याॅ में शिरकत की। इस अवसर पर महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने महादेव के भजनों की भव्य प्रस्तुतियाॅ दी गई। दिन भर चले कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।मिडिया सहप्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी का आयेाजन किया गया जिसमें सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का परिवार है। हर व्यक्ति सुख दुख में कार्य आता है।इससे पूर्व आत्म निर्भर भारत के संयोजक तख्तसिंह शक्तावत ने योजना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि स्वदेशी केा अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि असली परीक्षा आने वाले चुनावों में है और सभी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य कर पार्टी का बोर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए पार्टी के लिए कार्य करें किसी व्यक्ति के लिए नहीं।संगोष्ठी को जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, प्रमोद सामर, पूर्व देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गीतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।वन भ्रमण में नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था पूर्व देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार एवं उनके कार्यकर्ताओं ने संभल रखी थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिन-दहाड़े पावर बाईको से चैन स्नैचिंग करने वाली गैंग के 6 शातिर अपराधी शहर में बड़ी ज्वैलर्स की दुकान में डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार व एक नाबालिग डिटेन उदयपुर में कामिनी गुर्जर ने दिखाई शक्ति, जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया कांग्रेस प्रभारियों का भव्य स्वागत