Udaipur Gang Rape Case Latest News:उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मुंबई की रहने वाली एक युवती के साथ इवेंट के बहाने उदयपुर बुलाकर फॉर्म हाउस में गैंगरेप किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को डिटेन कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना सामने आने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। महज कुछ ही दिनों के अंतराल में गैंगरेप की दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इवेंट के नाम पर मुंबई से उदयपुर बुलाया पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिरणमगरी क्षेत्र निवासी करण सिंह ने उसे एक इवेंट के सिलसिले में अच्छे पैसे देने का लालच देकर मुंबई से उदयपुर बुलाया। उदयपुर पहुंचने के बाद आरोपी उसे सुखेर थाना क्षेत्र स्थित एक फॉर्म हाउस पर ले गया, जहां पिछले करीब 10 दिनों तक उसे रखा गया। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान आरोपी करण सिंह ने अपने दोस्तों हितेश और भूरा के साथ वहां शराब पार्टी आयोजित की। आरोप है कि आरोपियों ने पहले खुद शराब पी और फिर युवती को जबरन शराब पिलाई। नशे की हालत में गैंगरेप का आरोप पीड़िता ने बताया कि नशे की हालत में आरोपी करण सिंह और उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय फॉर्म हाउस पर आरोपी के तीन अन्य साथी भी मौजूद थे, जिनकी भूमिका को लेकर भी पुलिस को संदेह है। इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फॉर्म हाउस से भागकर एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता घटना के बाद किसी तरह मौका पाकर पीड़िता फॉर्म हाउस से भागी और गुरुवार शाम सीधे उदयपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर सुखेर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी डिटेन, दो की तलाश जारी पुलिस ने मुख्य आरोपी करण सिंह को डिटेन कर लिया है, जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आला अधिकारी स्वयं मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जांच को प्राथमिकता पर लिया गया है। 23 दिन में दूसरा गैंगरेप, पुलिस पर बढ़ा दबाव गौरतलब है कि सुखेर थाना क्षेत्र में यह 23 दिनों के भीतर गैंगरेप का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले एक आईटी कंपनी के अधिकारियों पर अपनी महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप का आरोप लगा था, जिसमें एक महिला की संलिप्तता भी सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने न केवल पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दलबदलू नेतागण कृपया ध्यान दें…रास्ते में ‘फूल’ बिछाए एसीबी खड़ी है…. प्रयागराज : माघ मेला में शंकराचार्य विवाद ने लिया नया मोड़: शिविर के बाहर चस्पा हुआ नोटिस, साबित करें आप शंकराचार्य कैसे??