Site icon 24 News Update

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 कल: उदयपुरवासियों से अपील, बारिश-बाढ़ में फंसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें, आज कई परीक्षार्थी नहीं पहुंच सके परीक्षा केंद्र देखने

Advertisements

24 News update

उदयपुर, 6 सितंबर। शनिवार को लगातार हुई बारिश से उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। निचले इलाकों में जलभराव के कारण कई बाहरी अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। रविवार से शुरू हो रही वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन इन हालातों में अभ्यर्थियों की मदद करना हर उदयपुरवासी की जिम्मेदारी है।

यदि रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहता है और आपको कोई बाहर से आया परीक्षार्थी रास्ते में परेशान दिखे तो उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें। यह जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है।


93 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 31 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर जिले में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 31 हजार 128 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही मिलेगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


समय से पहले पहुंचने की अपील

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय रहते परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। बारिश और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को पहले से योजना बनानी चाहिए।

Exit mobile version