Site icon 24 News Update

देखें सूची….नए साल पर 44 पुलिस इंस्पेक्टरों को प्रमोशन का तोहफा, बनेंगे RPS अधिकारी

Advertisements

24 News Update. जयपुर। नववर्ष के अवसर पर राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य के 44 पुलिस इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में शामिल किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार पदोन्नत सभी इंस्पेक्टरों को अग्रिम आदेश तक वर्तमान पदस्थापन पर ही कार्य करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगे की पोस्टिंग को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। बताया गया है कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस निरीक्षकों के लिए यह फैसला नए साल का खास तोहफा माना जा रहा है। इससे न केवल अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version