24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। उपखण्ड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने 10 अप्रैल को अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए तथा स्वयं भी भोजन का स्वाद चखा। उपखण्ड अधिकारी चारण ने नगरपालिका क्षेत्र का सघन निरीक्षण करते हुए आमजन को मिलने वाले पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। न.पा. अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल के साथ किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गोल चौराहा, स्वामी विवेकानंद सामुदायिक भवन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा रसोइयों की व्यवस्था का जायज़ा लिया। गुणवत्ता और स्वच्छता पर फोकस करते हुए निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने स्वयं टोकन लेकर खाना खाया एवं खाने की गुणवत्ता और मेनू चार्ट के अनुसार वितरण की जांच की। उन्होंने मौके पर उपस्थित रजिस्टर, बैठने की व्यवस्था और पेयजल सुविधा का भी बारीकी से अवलोकन किया। रसोइयों में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, लेकिन अन्य व्यवस्थाओं में मिली कुछ खामियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन की शुद्धता और सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने के लिए सख़्त निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नरेन्द्र खोडनिया विधानसभा आसपुर प्रभारी व भरत भट को झालोद विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का किया गया आयोजन