Site icon 24 News Update

बांसवाड़ा बोदिया गांव में स्कूली बस का एक्सीडेंट, बच्चों को नहीं आई चोट, बड़ा हादसा टला

Advertisements

24 News Update बांसवाड़ा। बोदिया गांव में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया। हादसा तब हुआ जब बस के ड्राइवर ने सामने से दूसरी बस आने पर अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे चल रही दूसरी बस टकरा गई। टकराई बस का कांच टूट गया, लेकिन किसी बच्चे को चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गांव में रास्ता संकरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की। गढ़ी थाने के एएसआई जयपाल सिंह ने बताया कि निजी स्कूल की दो बसें बोदिया से छात्रों को ले जा रही थीं। इस दौरान परतापुर से बोदिया आने वाली बस के साथ आमने-सामने होने पर ब्रेक लगाने से यह घटना हुई। सौभाग्य से सभी छात्र सुरक्षित रहे।

Exit mobile version